इंदौर के परदेशीपुरा में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी खुदकुशी से पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, उसके भाई और सास को बताया है राजेश दंडोतिया के अनुसार मृतक का नाम नरेंद्र पिता राकेश निवासी कुलकर्णी का भट्टा है। नरेंद्र गाड़ी चलाने का काम करता था, उसने करीब 8 साल पहले पूजा नामक लड़की से प्रेम विवाह किया था। पूजा और नरेंद्र के बीच आए दिन अनबन होती थी,वह लगातार नरेंद्र को धमका रही थी। नरेंद्र ने कल एक वीडियो बनाया जिसमें उसकी मौत का जिम्मेदार पत्नी पूजा, उसके भाई महेंद्र, महेंद्र की पत्नी ज्योति और पूजा की मां को बताया है। फिलहाल परदेशीपुरा पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले में वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
