- पुलिस कमिश्नर ने कहा- नाइट कल्चर के सभी पहलुओं को देखने के बाद उस पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
इंदौर। नवागत पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि इंदौरवासियों को सुरक्षा का माहौल देंगे। सक्षमता बढ़ाएंगे, ताकि अपराध कम से कम हों। नाइट कल्चर को लेकर उन्होंने कहा कि इसके सभी पहलुओं को देखा जाएगा। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा गुप्ता ने कहा, ड्रग के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस बेहतर काम कर रही है। ड्रग माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई करेंगे। ट्रैफिक सुधार की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं। ट्रैफिक को हम चुनौती के रूप में ले रहे है। कुछ मार्गों पर ट्रैफिक सुधार के लिए नए प्रयोग भी किए गए हैं। जनता के लिए पुलिस मददगार बनेगी और अपराधियों के मन में डर की वजह बनेगी।
