इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र मे हथियार लिए चोरी करने की नीयत से घुसे बदमाश हुए असफल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के लोग इन दिनों चोरों और बदमाशो से खासा परेशान चल रहे है वही थाना क्षेत्र की एक टाउनशिप में बुधवार रात चार से अधिक नकाबपोश बदमाशो द्वारा हाथों में हथियार लिए चोरी करने की नीयत से घुसे मगर सफल नही हो पाए । वही पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है

दरसअल तेजाजी नगर की एक टाउनशिप में चार नकाबपोश बदमाश हाथों में हथियार लिए चोरी की नीयत से घुस गए थे और कुछ घरों के ताले भी तोड़े गए थे वही डीसीपी विनोद मीणा ने बताया कि टाउनशिप मे पहले रेकी की गई होगी उसके बाद टाउनशिप में नकाबपोश बदमाश घुसे होंगे संभवतः चार से अधिक बदमाश चोरी करने आये थे बहरहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशो की तलाश कर रही है

Exit mobile version