इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ चौकीदार ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा जिस बिल्डिंग में रहती है, उसके चौकीदार ने ही छात्रा के साथ अकेला पाकर खोटा काम किया। पुलिस ने गुरुवार देर रात दुष्कर्म का केस दर्ज किया वहीं पुलिस ने आज चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया चौकीदार ने अपना अपराध कबूल कर लिया है पुलिस के अनुसार एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रहने वाली छात्रा गुरुवार रात कार की चाबी लेने पॉर्किंग में अकेले आई थी तब परिसर में गार्ड संतोष खड़ा था। उसने छात्रा को अकेले देखा और डरा धमकाने लगा। इसके बाद उसने छात्रा का मुंह दबा दिया औरसूनसान जगह ले गए। गार्ड संतोष ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गार्ड ने उसका मुंह दबाए रखा। इस कारण वह शोर भी नहीं मचा पाई। अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी पीड़िता ने फ्लैट में जाकर परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने गार्ड को पकड़ा औरपुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चौकीदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस घटना से अपार्टमेंट के लोग सकते में हैं, क्योंकि कई परिवारों में छोटी बच्चियां रहती हैं। पुलिस आरोपी चौकीदार से पूछताछ कर रही है कि उसने पहले भी डरा-धमकाकर दूसरी लड़कियों से भी इस तरह की हरकत तो नहीं की है।

Exit mobile version