इंदौर के चिड़ियाघर मे गर्मी के बीच बाघ और अन्य प्राणी अटखेलियाँ करते हुए नजर आ रहे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच इंदौर के चिड़ियाघर से एक सूकून भरी तस्वीर सामने आई है,चिड़ियाघर में इस गर्मी के बीच बाघ और अन्य प्राणी अटखेलियाँ करते हुए नजर आ रहे है,ये तस्वीरें पर्यटकों को भी खासी पसंद आ रही है हर नजर इन बाघों को पानी के बीच अटखेलियाँ करते हुए निहार रही है,इस वजह से जहाँ ये स्विमिंग पूल इन बाघों को ख़ास पसंद आ रहा है तो वही इन्हें गर्मी से निजात भी मिल गई है .इन बाघों को पानी के भीतर मस्ती करते देख खासकर बच्चों को काफी आनंद आ रहा है.

दरअसल इंदौर में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है जिसकी वजह से आम लोगों के साथ ही इन प्राणियों की भी मुश्किलें बढ़ गई है,इस भीषण गर्मी से प्राणियों को बचाने के लिए जू प्रबंधन ने ख़ास इंतजाम किये है जहाँ बाघों के लिए ख़ास स्विमिंग पूल बनाया गया है तो वही अन्य प्राणियों के पिंजरों में भी लगातार पानी के फव्वारें चलाए जा रहे है.

Exit mobile version