इंदौर के गरबा पंडाल में युवतियों का वीडियो बनाते दो युवकों को पकड़ा, हिंदूवादी संगठन ने की कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में दो मुस्लिम युवकों को गरबा पंडाल में युवतियों का वीडियो बनाते हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। युवकों ने शुरुआत में हिंदू नाम बताए, लेकिन जब आईडी मांगी गई, तो उनकी असली पहचान सामने आई। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
गरबा पंडाल में वीडियो बनाते युवक पकड़े गए
युवकों ने पहले हिंदू नाम बताने की कोशिश की
पहचान उजागर होने पर असली नाम सामने आए
इंदौर: दो मुस्लिम युवक गुरुवार रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के हत्थे चढ़ गए। युवक गरबा पांडाल में युवतियों का वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। रावजी बाजार टीआइ आमोद सिंह राठौर के मुताबिक गाड़ी अड्डा क्षेत्र में गरबा चल रहा था। आरोपित तामिर शाह निवासी सदर बाजार और रिहान शाह निवासी पोलो ग्राउंड गरबा देखने के बहाने पांडाल में पहुंचे और युवतियों का वीडियो बनाने लगे। शक होने पर बजरंग दल (रामेश्वरम जिला) कार्यकर्ताओं ने पूछताछ की तो हिंदू नाम बताने लगे। कार्यकर्ताओं ने बताया एक युवक ने वैभव और दूसरे ने अनुज नाम बताया।हिंदू संगठन द्वारा युवकों से आइडी कार्ड मांगा तो असलियत सामने आई। पता चला आरोपितों का असली नाम तामीर और रिहान है।

TAGGED:
Exit mobile version