इंदौर के खजराना मंदिर परिसर में एक नवविवाहिता का अश्लील वीडियो बनाने का मामला आरोपी पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के खजराना मंदिर परिसर में एक नवविवाहिता का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इसमें गार्ड से पहचान होने के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज किया है आरोपी मंदिर परिसर में ही आता जाता है। पुलिस अब आगे मामले में जांच कर रही है

मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है जहां अभिनव विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 साल की युवती की शिकायत पर संज निगवाल के खिलाफ बाथरूम की खिड़की से अश्लील वीडियो बनाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला देवास की रहने वाली है। उसकी शादी 15 जुलाई 2024 को ही हुई। बुधवार को दर्शन करने खजराना मंदिर पहुंची। शाम करीब 7:40 बजे दंपति दर्शन करने बाहर आए। यहां चार पहिया वाहन की पार्किग में आने के बाद नवविवाहीता ने अपने पति से वॉशरूम जाने की बात कही। इस पर परिसर में बने सुलभ काम्प्लेक्स में जाने की बात हुई। यहां वॉशरूम में पीड़िता अपनी ड्रेस सही कर रही थी। तब उपर खिड़की पर नजर गई। यहां संजू निगवाल खड़ा था। जो अंदर झांकने के साथ मोबाइल अंदर किये हुए था। युवती को लगा कि उसका वीडियो बनाया गया है। बाहर जाकर पति को जानकारी दी। कि व्यक्ति अंदर से वीडियो बना रहा था। इसमें संजू वहां से भागने लगा। बाद में वहां गार्ड को जानकारी दी। जिसमें कैमरे चैक करने पर संजू नाम के युवक की पहचान की। जो मंदिर परिसर के बाहर वजन चेक करने का काम करता है। उसकी जानकारी निकालने के बाद थाने पहुंचे ओर मामले में केस दर्ज करवाया।

Exit mobile version