इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में युवक द्वारा युवती की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती को सड़क पर ही एक युवक के द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस इस पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कर रही है।

पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवक के द्वारा एक युवती को सड़क पर ही जमकर पीटा जा रहा है वही प्रारंभिक तौर पर यह बताया जा रहा है कि संभावत युवती किसी युवक के साथ घूम रही थी और इसी बात की जानकारी युवती के परिजनों को लग गई और वह युवक का पीछा करते हुए अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित ब्रिज पर पहुंचे और वहां पर गाड़ी रोककर पहले युवक की परिजनों ने जहां पिटाई की तो उसके बाद युवती की भी पिटाई कर दी फिलहाल पिटाई करने वाले युवती के परिजन बताया जा रहे हैं तो वहीं इस पूरे मामले में प्रारंभिक तौर पर किसी तरह की कोई शिकायत थाने पर नहीं पहुंची है तो वही वीडियो के बारे में भी पुलिस को अभी किसी तरह की कोई जानकारी नहीं लगी है लेकिन पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है और उसी के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version