इंदौर की सराफा चौपाटी में एक बार फिर विवाद का मामला सामने आया है पूरे ही मामले में दो युवतियों मोमोज की दुकान के सामने ही जमकर लड़ती हुई नजर आई, फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
देशभर में इंदौर को खान पान की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है तो वहीं इंदौर के खानपान की तारीफ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं लेकिन खानपान को लेकर पूरे देश और प्रदेश में फेमस इंदौर के सर्राफा चौपाटी में एक के बाद एक विवाद की घटना सामने आ रही है इसी कड़ी में देर रात सराफा चौपाटी में दो युवतियों में जमकर विवाद हुआ और विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वही बताया जा रहा है कि सराफा चौपाटी एक युवती मोमोज खाने के लिए आई हुई थी इस दौरान सराफा चौपाटी में लगी मोमोज की दुकान पर से युवती ने मोमोज खरीदे लेकिन जिस दुकान से युवती ने मोमोज खरीदे उस दुकान को एक युवती के द्वारा संचालित किया जा रहा था वही मोमोस खरीदने के बाद दुकान संचालिका युवती ने कहा कि आप इन मोमोज को दूसरी जगह ले जाकर खा सकती हो, इस बात को लेकर दोनों युवतियों में मोमोज कहीं ले जाकर खाने की बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों हाथापाई पर उतर आई इसके बाद जमकर दोनों में मारपीट हुई वहीं मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
