इंदौर की बेटमा पुलिस ने एक स्टूडेंट के सुसाइड के दो साल बाद एफआईआर दर्ज की है।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुलिस ने सेज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, एनएसयूआई की प्रेसिडेंट सहित कई लोगों को आरोपी बनाया है। स्टूडेंट ने अपने यू ट्यूब चैनल पर सुसाइड नोट डालकर जान दे दी थी।
बेटमा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अरुण पटेल निवासी प्रभातम कॉलोनी ने दो साल पहले सुसाइड कर लिया था। वह सेज यूनवर्सिटी का स्टूडेंट था। मरने से पहले अरुण ने अपना सुसाइड नोट यूट्यूब पर अपलोड किया था।
पुलिस के मुताबिक अरुण पटेल ने मई 2022 में सुसाइड किया था। पुलिस ने एक सुसाइड नोट जब्त किया था। इसमें अरुण ने अपने यू ट्यूब चैनल पर सेज यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर अनिल पटवारी प्रोफेसर नीरज और स्टूडेंट वंदना, नीरज और रवि पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।
पुलिस ने इस सुसाइड केस में सेज यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर अनिल पटवारी, सेज यूनिवर्सिटी के नीरज डोंगरे वंदना, एनएसयूआई के प्रेसिडेंट रवि चौधरी व एक अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में केस दर्ज किया है।

Exit mobile version