इंदौर की अवैध कॉलोनी को लेकर एक्शन में निगम कमिश्नर शिवम वर्मा शिकायत के आधार पर दौड़ रहा है निगम का बुलडोजर…।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ताजा मामला ग्राम सिरपुर सर्वे नंबर 95/3 खिजरापार्क अवैध कॉलोनी का है…।
कमिश्नर के निर्देश पर अवैध कॉलोनी पर निगम के बुलडोजर की गड़गड़ाहट सुनाई दी..। इस दौरान खिजरा पार्क में 6 मकान तोड़े गए, साथ ही आठ प्लिंथ लेवल पर बन रहे अवैध निर्माण हटाए गए…। इसी तरह 16 बाउंड्री वॉल तोड़ने की कार्रवाई भी की गई…। इस दौरान टीम को नेतागिरी का सामना करना पड़ा, लेकिन निगम की सख्ती के आगे किसी की एक नहीं चली…। कार्रवाई के दौरान डिप्टी कमिश्नर लता अग्रवाल, भवन अधिकारी दीपक गरगटे, नागेंद्र सिंह भदोरिया सहित अन्य मौजूद रहे…। निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने स्पष्ट कर दिया कि अवैध कॉलोनी को लेकर सख्ती से लगातार कार्रवाई जारी रहेगी…।

Exit mobile version