गुरुवार को इंदौर कलेक्टर महू नाका स्थित सीएम राइज स्कूल पहुंचे और स्कूल चलो अभियान के तहत शुरू किए गए “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम में शामिल हुए और स्कूली छात्र छात्राओं से मुलाकात की और आने वाले भविष्य के लिए की जाने वाली प्लानिंग पर चर्चा की, इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह टीचर के रूप में बच्चो को समझाते हुए नजर आए।
प्रदेश के शासकीय और निजी स्कूलों में प्रवेश प्रारंभ हो चुके है। प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नवीन सत्र में बच्चों के लिए भविष्य से भेंट अभियान की शुरुआत की गई है। जहां सभी जिलों के मंत्री,सांसद, विधायक, और जनप्रतिनिधियों के अलावा शासकीय अधिकारी भी बच्चों के बीच पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह सीएम राइज स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने स्कूल परिसर का निरीक्षण किया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ स्कूल का दौरा किया और बच्चों से उनके भविष्य की प्लानिंग की चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि सीएम राइज स्कूल में कई ऐसे बच्चों का प्रवेश हुआ है जो निजी स्कूलों में पढ़ाई करते थे, इस दौरान स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया है ताकि स्कूल भवन और अन्य सुविधाएं भी देखी जा सकें साथ ही बच्चों से उनके आने वाले भविष्य पर चर्चा की है कि वह जीवन में क्या बनना चाहते है उनके गाइडेंस की भी व्यवस्था की जा रही है।
