इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिले में पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों की जांच

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश के हरदा में हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार पूरे प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री से लेकर ज्वलनशील पदार्थ को लेकर लगातार कार्रवाई जारी है इंदौर के शहरी और ग्रामीण अंचल में 20 से अधिक स्थानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई तो वही कबाड़ में छुपा कर रखे गए पटाखे को भी पुलिस प्रशासन ने जप्त किया है….।

दरअसल हरदा में फटाका फैक्ट्री का कारण हुए हादसे के बाद चिल्ला पुकार की आवाज मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में घूमती हुई नजर आई है दरगाह हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा आपातकालीन बैठक कर पूरे प्रदेश में आदेश जारी किया था कि किसी भी तरह के लापरवाही प्रदेश में नहीं वापरी जाएगी और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के आदेश दिए थे जिसके बाद पुलिस विभाग जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से इंदौर शहर और ग्रामीण अंचल में लगातार कार्यवाहियां जा रही है बताया जा रहा है कि 20 से 25 स्थान पर कार्रवाइयों की गई है और भारी मात्रा में नियमों को तक पर रखकर पटाखे एकत्रित कर रखे थे सील कर दिया गया है तो वही ग्रामीण अंचल में तो कबाड़ की दुकानों के रूप में गोडाउन निर्मित किए हुए हैं जहां पर भारी मात्रा में फटाका एकत्रित किया गया है जिसमें सिमरोल महू देपालपुर जैसे ग्रामीण अंचल शामिल है जहां पर एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर कार्रवाई की गई है जिसके कारण फटाका कारोबारी में हड़कंप का माहौल है कार्रवाई को लेकर डीएसपी उमाकांत चौधरी का कहना है कि कार्रवाई के साथ ही जहां से भी सूचना मिल रही है वहां पर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है तो वहीं ऐसे घरों को भी चिन्हित किया जा रहा है जहां पर पटाखे एकत्रित कर रखे हैं जान माल के लिए काफी हानिकारक सिद्ध हो सकता है अभी फिलहाल सतत कार्रवाई जारी है

Exit mobile version