आशा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन वेतन बढ़ाने, ग्रेच्युटी, ईएसआई सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नियमित करण लंबित रहने वेतन बढ़ाने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा उषा सहयोगी एकता यूनियन मध्य प्रदेश के बैनर तले आशा एवं परवेक्षकों ने इंदौर संभाग आयुक्त कार्यालय पर और cmho कार्यालय पर ज्ञापन दिया।

यूनियन की जिला अध्यक्ष कविता सोलंकी और जिला महासचिव नर्मदा त्रिवेदी ने बताया कि वह शिवराज सरकार के समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही है वहीं आशा वर्कर्स एंड फैसिलिटेटर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं अन्य योजना कर्मियों के राष्ट्रीय फेडरेशन के संयुक्त आह्वान पर 16 फरवरी को आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के संदर्भ में आशा एवं पर्यवेक्षकों की मांगों के निराकरण की मांग करते हुए संभाग आयुक्त कार्यालय और cmho पर आज ज्ञापन प्रेषित किया गया।

Exit mobile version