प्रदेश में एयर एम्बुलेंस के माध्यम से गंभीर मरीजों और दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत इलाज मुहैया कराने के लिए पी.एम. श्री एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ हो चुका है। एम्बुलेंस सेवा बुक करने के लिए शासन की तरफ से अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। जिन पर कॉल करके एमरजेंसी के समय, मरीज के लिए एयर एम्बुलेंस की बुकिंग की जा सकती है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के लिए यह सेवा निःशुल्क रहेगी। अन्य मरीजों को इस सेवा के लिए शुल्क देना होगा। हालांकि शुल्क की राशि कितनी होगी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
इस तरह कर सकते हैं बुकिंग
✅ एयर एम्बुलेंस सेवा का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आम नागरिकों को इनमें से किसी एक नंबर पर कॉल करके अपनी आपातकाल की स्थिति से अवगत कराना होगा।
👉🏻 डॉ. बी.एस. सैत्या (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) – 7869290702
👉🏻 आईकैट एयर एम्बुलेंस कमांड सेंटर -9111777858
👉🏻 राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग का हेल्पलाइन नंबर – 0755-4092530
✅ इसके बाद आपकी स्थिति को समझकर, उक्त अधिकारी अपने उच्च अधिकारी से अनुमोदन लेंगे।
✅ इसके बाद एयर एम्बुलेंस सेवा मरीज को मुहैया कराई जाएगी।
✅ सशुल्क एयर एम्बुलेंस सेवा के लिए जारी किए गए कोड को स्कैन करके भी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।
✅ इस सेवा में एक हेलीकॉप्टर और एक हवाई जहाज मरीज को प्रदेश के अंदर एवं प्रदेश के बाहर उच्च चिकित्सा केंद्र में ले जाने के लिए उपलब्ध रहता है।
पी.एम. श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक जिनवाल (8770640377) हैं।
