आयुक्त द्वारा सिरपुर क्षेत्र का निरीक्षण सिरपुर ग्रीन वेस्ट कंपोस्ट प्लांट को पुनः चालू करने के निर्देश दिए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

.निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था के साथ ही आज सिरपुर क्षेत्र में जीटीएस एवं नाले का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

.आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा आज प्रातः काल शहर के जल स्तोत्र के संरक्षण के क्रम में जगदीश पुरी नाला का निरीक्षण किया गया, विदित हो की जगदीश पुरी नाले में सिरपुर तालाब के ओवरफ्लो का पानी आता है, जगदीशपुरी नाले के आसपास अवेध अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात आयुक्त वर्मा द्वारा सिरपुर में स्थित ग्रीन वेस्ट कंपोस्ट प्लांट का निरीक्षण करते हुए प्लांट को पुनः चालू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आयुक्त वर्मा द्वारा सिरपुर तालाब क्षेत्र स्थित जीटीएस का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जीटीएस पर आवश्यक रिनोवेशन करने के लिए निर्देश दिए गए।

Exit mobile version