आयशर वाहन चालक पर हमला करने वाले नाबालिक आरोपी हुए गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर बाणगंगा क्षेत्र के लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के पास कल रात एक आईसर वाहन चालक पर कुछ बदमाशों ने हमला कर चाकू से उसका गला रेत दिया था और फरार हो गए थे पूरा मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो नाबालिक है

एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा के मुताबिक लक्ष्मी बाई नगर रेलवे स्टेशन के पास विजय नामक एक आईसर वाहन चालक गुजरात बड़ौदा से प्लास्टिक के पाइप कर्मी यहां लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पहुंचा था इस दौरान कुछ बदमाशों ने उसको पर हमला किया था जांच में यह बात सामने आई की उसी के कुछ पुराने दोस्त थे जिनके साथ बैठकर उसने शराब पी थी इस बीच उनके बीच कुछ तात्कालिक विवाद हुआ था और भागीरथपुरा क्षेत्र के ही रहने वाले तीन नाबालिक आरोपियों द्वारा उसे पर चाकू से हमला कर उसका गला रेत दिया था पूरे ही मामले में पुलिस ने तीन नाबालिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही ड्राइवर जो कि घायल है विजय उसका इलाज एम वाय अस्पताल में जारी है उसकी गले की सर्जरी हो गई है फिलहाल वह खतरे से बाहर है

Exit mobile version