खरगोन के समीप प्रसिद्ध आभा पुरी धाम के जाने माने संत मनसा जी महाराज आज इंदौर प्रवास पर थे और यहां पर उन्होंने सम्माननीय संत सेवाराम भगवान के चमत्कारों पर प्रकाश डाला और उन्होंने बताया कि संत सेवालाल कितने ज्यादा चमत्कारी और आध्यात्मिक महापुरुष थे।
दरअसल 15 फरवरी को अंत सेवाराम जी की जयंती मनाई जाती है।महाराज मनसा जी के इंदौर प्रवास के दौरान महाराज जी से चर्चा की और कई आध्यात्मिक विषयों पर मनसा जी महाराज ने जानकारी दी।साथ ही उन्होंने बताया कि तंत्र मंत्र यंत्र से तो इंसान बच सकता है लेकिन षड्यंत्र से नहीं बच सकता।
