आपसी लेनदेन में भिड़े दो गुट:मारपीट, पथराव, गाड़ी फोड़ी, दो घायल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदोर के तुकोगंज में सिविल कांट्रैक्टर और ठेकेदार के बीच चल रहे विवाद के दौरान बुधवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों से कई गाड़ियों को नुकसान पहुुंचाया। रुपए के लेनदेन से उपजे इस विवाद में सिविल कान्ट्रेक्टर ने ड्राइवर की गाड़ी रख ली। जिसमें छत भरने का सामान रखा हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है। तुकोगंज पुलिस के मुताबिक शिव नागर निवासी स्कीम नंबर 78 की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिव ने पुलिस को बताया कि वह सिविल कांट्रैक्टर है। तीन माह पहले विजय को सेंटिंग का सामान किराये पर दिया था।

14 अगस्त को कॉल कर सामान और पेमेंट मांगा तो विजय ने सामान पिकअप में भरकर भेज दिया। इसके चलते शिव ने विजय की गाड़ी वहीं खड़ी करवा ली। और विजय से कहा कि पेमेंट भेज देगा तो गाड़ी छोड़ दूंगा। गाड़ी रोकने के बात पर पिकअप वाहन चालक मोहम्मद युनूस और विजय का विवाद हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव और मारपीट की गई। मौके पर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की। घटनाक्रम में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने युनूस की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Exit mobile version