आतिशबाजी से लगी बाइक के शोरूम में आग फायर की टीम ने पाया काबू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विजयनगर क्षेत्र में आतिशबाजी से एक शोरूम में आग लग गई । मौके पर फायर की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया । आग की इस घटना में लाखो रुपए कीमत का माल जलकर खाक हो गया ।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चलते जगह जगह जश्न मनाया जा रहा है । इसी कड़ी में सोमवार रात विजय नगर क्षेत्र में आतिशबाजी से एक बाइक का शो रूम आग की चपेट में आ गया । शो रूम से धुआं निकलता देख लोगो ने तुरंत फायर ब्रिगेट को इसकी सूचना दी और शो रूम में रखी गाड़ियों को बाहर निकाला । लोगो को माने तो आतिशबाजी से आग लगी थी ।

मौके पर पहुंची फायर की टीम ने आग पर काबू पाया । आग की इस घटना में लाखो रुपए के नुकसान की बात सामने आई है ।

Exit mobile version