इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में नकली हस्ताक्षर कर महिला के साथ निकाह करने का मामला सामने आया है पूरा मामले में महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश की जा रही है
जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि आजाद नगर थाना क्षेत्र की रहनी वाली महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि शकील मुल्तानी शम्स तबरेज और शमीम बी द्वारा उसका रास्ता रोका गया और जबरदस्ती उसको बंधक बनाया और उसके फर्जी हस्ताक्षर कर उसका निकाह शकील मुल्तानी से करवा दिया गया जैसे तैसे पीड़ित महिला इनके कब्जे से छोटी और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने तीन के खिलाफ वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है
