इंदौरके आजाद नगर थाना क्षेत्र में चावल खरीदने के नाम पर एक व्यापारी के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी हो गई आरोपी द्वारा लाखों रुपए लेने के बावजूद चावल नहीं पहुंचा और रुपए भी वापस नहीं दिए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
आजाद नगर पुलिस के मुताबिक उद्योग नगर पालदा में अपनी आनया एग्रो लिमिटेड के नाम से अपनी फैक्ट्री संचालित करने वाले व्यापारी विशाल आनंद ने रीवा के व्यापारी अनिल मिश्रा से 14 लाख रुपए के चावल खरीदने का सौदा किया था वहीं आरोपी अनिल मिश्रा द्वारा चावल के रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए और समय रहते चावल भी नहीं पहुंचा जब फरियादी ने अपने 14 लख रुपए वापस करने की मांग की तो वह कोई संतोष पूर्ण जवाब नहीं दे रहा है परेशान होकर फरियादी ने पुलिस की शरण ली और आरोपी अनिल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अनिल की तलाश शुरू कर दी है
