आजादनगर क्षेत्र में एक तेजगति कार चालक ने एक के बाद एक कई लोगो को टक्कर मारकर घायल कर दिया । हादसे के बाद कार सवार कार छोड़कर भाग निकला । मामले में पुलिस अब कार नंबर के आधार पर आरोपी को तलाश में जुटी है ।
मामला आजादनगर थाना क्षेत्र के मदीना नगर का है । यह दोपहर के समय एक तेजगति के कार चला रहे व्यक्ति ने एक के बाद एक कई लोगो को टक्कर मारी । जब लोगो ने कार को घेरकर रोका तो कार सवार मौके से भाग निकला । हादसे में तीन लोगो को गंभीर चोटे आई है जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया ।
मामले में आजादनगर पुलिस ने प्रकरण दर्जकर किया है । वही अब पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर गाड़ी की तलाश में जुटी है ।
