आचार संहिता के बाद मंगलवार से एक बार फिर इंदौर नगर निगम में जनसुनवाई प्रारंभ

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

लोकसभा चुनाव आचार संहिता के बाद मंगलवार से एक बार फिर इंदौर नगर निगम में जनसुनवाई प्रारंभ हुई जहां निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा आम लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

दरअसल आर्दश आचार संहिता के चलते इंदौर के सभी विभागों की जनसुनवाई को रोक दिया गया था जहां एक बार फिर मंगलवार को सभी तरह की जन सुनवाई आचार संहिता हटने के बाद एक बार से प्रारंभ की गई है जहां मंगलवार को इंदौर नगर निगम मुख्यालय में जनसुनवाई लगाई गई जहां निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा आम लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जनसुनवाई के बाद निगम आयुक्त मीडिया से चर्चा में कहा कि 48 आवेदन आज जनसुनवाई में आए थे जिसमें मुख्य तौर पर अवैध अतिक्रमण ड्रेनेज चौक संबंधित आवेदन मिले थे जिन्हें परीक्षण कराया जा रहा है और इन सभी आवेदनों पर इंदौर नगर निगम कार्यवाही करेगा।

वही नगर निगम जनसुनवाई में गौतमपुरा क्षेत्र के बुजुर्ग जमीन के नशे से संबंधित समस्या लेकर पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि गौतमपुरा मेंन रोड पर में लगातार अवैध निर्माण किया जा रहे हैं जिसके शिकायत पिछले कई वर्षों से की जा रही है लेकिन अभी तक निराकरण नहीं हुआ है जहां एक बार फिर गौतमपुरा निवासी पन्नलाल निगम जनसुनवाई में पहुंचे और अपनी पीड़ा निगमायुक्त शिवम वर्मा को सुनाई, उन्होंने कहा कि बिना नक्शे के ओर जितनी परमिशन थी उसके अधिक निर्माण कार्य किया गया है,900 फीट के परमिशन थी लेकिन 1800 फीट निर्माण किया गया है जिस पर नगर निगम किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहा है जिसको लेकर लगातार जनसुनवाई में आवेदन दिए जा रहे हैं इसकी जानकारी जबरन प्लांट पर राजेश नीमा नामक व्यक्ति ने बिना नक्शे पास के निर्माण कार्य कर रहे हैं बुजुर्ग ने क्षेत्रीय पार्षद पर भी आरोप लगाया कि पार्षद मामले को दबाने में जुटा हुआ है इसी को लेकर आज गौतमपुरा निवासी बुजुर्ग पन्नालाल बाफना ने जनसुनवाई में आरोप लगाए।

Exit mobile version