आखिर आये दिन क्यो होता है हंगामा ….! निगम रिमूव्हल दस्ता क्यो विवादों में जकड़ता है ….!

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर l शहर के अस्त व्यस्त यातायात ओर सड़क कब्जेदारी की झांकी के बीच नगर निगम का रिमूव्हल बड़े अधिकारियों की फटकार पर एक्शन मूड में आने की कवायद दर्शाता है और विवाद की पटकथा लिखाई देती है …..वर्षों से निगम का रिमूव्हल अमला खेल खेला करता आ रहा है …अब फुटपाथियो को उनकी कमजोरिया बखूबी ज्ञात है ….किस तरह मैनेज किय्या जाता है! वाक्या आज हरसिद्धि क्षेत्र का हो या राजबाड़ा के आस पास का मार्केट मालवामिल हो सीतलामाता बाजार हर जगह फुटपाथ का साम्राज्य है और निगम ने रिमूवल दस्ते नियमित लगा भी रखे है …जब निगम रिमूव्हल दस्ता इमानदार हो तो फुटपाथ नही लग सकता है …उसके उदाहरण हमने देखे है कि वेंकटेश रथ यात्रा निकलने वाली थी तो सड़क खाली करवा दी गई गलियों में सारे हाथ ठेलों को जगह दी गई ….सभी विकल्प रिमूव्हल दल निकाल देता है … नगर निगम आयुक्त हो या महापौर शहर को सुधारने के लाख जतन करे, मगर रिमूव्हल के कर्मियों के मुंह मे लगा जायका उसे सफल नही होने देता है और अगला दिन अतिक्रमण भरे बाजारों से पट जाता है ।

Exit mobile version