आंखो मे मिर्ची डालकर गैस एजेंसी संचालक से लूट सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदन नगर क्षेत्र में गैस एजेंसी संचालक की आंखों में मिर्ची डालकर लाखो रुपए की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है । पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है । जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्जकर बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है ।

घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र के दस्तूर गार्डन के पास की है । दरअसल जवाहर टेकरी क्षेत्र में गोविंद गुरुनानी की इंडियन गैस की एजेंसी है । शाम को ये अपनी एजेंसी से करीब ढाई लाख रुपए लेकर आए थे तभी दो बदमाशो ने आखों में मिर्ची डालकर पैसे से भरा बैग लूट लिया जिसमे मोबाइल भी रखा था । पूरी घटना मौके पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है ।

मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर बदमाशो की तलाश शुरूकर दी है ।

Exit mobile version