अहिल्या पथ के लिए जमीन देने पर असंतोष की खबरों के बीच कलेक्टर आशीष सिंह की प्रतिक्रिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अहिलिया पथ परियोजना के लिए किसानों द्वारा कई जगह जमीन देने पर असंतोष की खबरों के बीच कलेक्टर आशीष सिंह ने आज अपनी प्रतिक्रिया दी है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पूर्व में भी IDA इंदौर विकास प्राधिकरण की लैंड पुलिंग स्कीम में किसानों को 50% विकसित जमीन वापस की जाती है।
उन्होंने कहा हमने देखा है कि IDA के ऑक्शन में बहुत अच्छी कीमत पर जमीन बिकती है। लैंड पुलिंग स्कीम में 50% जमीन वापस करने की योजना को किसानों ने हमेशा स्वीकार किया है। यदि फिर भी कहीं असंतोष के मामले रहते हैं तो उनसे बात की जाएगी।”

Exit mobile version