चंदन नगर में किराना व्यापारी के यहां चोरी की वारदात हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि किराना की दुकान का संचालन करते है। 1 नवंबर की रात वह घर पर ताला लगाकर अहमदाबाद गए थे। गुरुवार सुबह वापस आए तो उन्हें ताले टूटे मिले। जिसमें घर की अलमारी से सोने के पेंडल, चैन, टॉप्स,आधा किलो लगभग चांदी के जेवर और 36 हजार नगदी रूपए नही थे। थाने जाकर पुलिस को मामले की जानकारी दी है।
