अहमदाबाद की रहने वाली महिला के साथ हुई जमीन के नाम पर धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लसुडिया थाना क्षेत्र में एक अहमदाबाद गुजरात की रहने वाली महिला के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी हुई है महिला में लाखों रुपए देकर प्लॉट खरीदा था लेकिन समय रहते उसे ना तो अपना प्लॉट मिला और ना ही उसकी रजिस्ट्री हुई और आरोपी लाखों रुपए लेकर फरार हो गया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है

मामला लसूडिया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर का है जहां अहमदाबाद गुजरात की रहने वाली महिला सोनी जैन नामक महिला ने महालक्ष्मी नगर में एक 1000 वर्ग फीट के प्लाट का सौदा भूपेंद्र सिंह भाटी से किया था वहीं आरोपी भूपेंद्र भाटी द्वारा अलग-अलग किस्तों के माध्यम से 34 लख रुपए से अधिक ले चुका था लेकिन इतना रुपए मिलने के बाद भी आरोपी भूपेंद्र ने ना तो महिला को प्लाट का कब्जा दिया ना ही उसकी रजिस्ट्री करवाई और अब रुपया भी वापस नहीं कर रहा है परेशान होकर महिला ने पुलिस की शरण ली और आरोपी भूपेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version