अवैध से वैध नल कनेक्शन को लेकर महा अभियान आराधना अपार्टमेंट में कार्यवाही निगम कर्मचारियों से हुज्जत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर नगर निगम द्वारा अवैध से वैध नल कनेक्शन को लेकर महा अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर गुरुवार को इंदौर नगर निगम की टीम ने रामबाग इलाके के आराधना अपार्टमेंट में कार्यवाही को अंजाम दिया इस दौरान अपार्टमेंट में रहने वाले लोगो ने निगम कर्मचारियों से हुज्जत भी की।

दरअसल झोनल प्रभारी अनिल निगम ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर 2 फरवरी से 2 मार्च तक अवैध से वैध नल कनेक्शन का अभियान चलाया जा रहा है जिनमें अवैध नल कनेक्शनो को रसीद काटकर वैध किया जा रहा है, जहां इसी कड़ी में गुरुवार को नगर निगम की टीम ने रामबाग चौराहे पर स्थित आराधना अपार्टमेंट बिल्डिंग में आठ अवैध नल कनेक्शन को लेकर कार्यवाही की, हालांकि कार्रवाई के पूर्व इंदौर नगर निगम ने रहवासियों को नल कनेक्शन को वैध कराने का आग्रह भी किया था जहां आज उन पर करवाई की इस दौरान रहवासियों ने निगम कर्मियों से विवाद किया और एक निगम कर्मचारी का मोबाइल भी फेंक दिया,जिसको लेकर भी झोनल प्रभारी ने कार्यवाही करने की बात कही, आज निगम की टीम ने आराधना अपार्टमेंट में लगे 8 नल कनेक्शन को काट दिया गया,गौरतलब है कि पिछलेडो सप्ताह से नगर निगम अवैध नल कनेक्शन को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है और अब तक हजारों कनेक्शन अवैध नलों पर नगर निगम कार्रवाई कर रहा है और उन्हें अवैध से वैध करने की कार्यवाही कर रहा है।

Exit mobile version