अवैध शराब बेचने वाले 7 गिरफ्तार, गुमटी भी तोड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ एरोड्रम पुलिस ने कार्रवाई की है। जोन 1 के एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि गांधी नगर में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस ने आरोपी गोविंद चौहान निवासी अरिहंत नगर, रमेश चौहान निवासी अरिहंत नगर, अनुराग तिवारी निवासी स्कीम-51, रामराज झुखारिया सांवेर रोड और सुभाष दर्जी कृष्णबाग कॉलोनी को गिरफ्तार कर 130 क्वार्टर शराब पकड़ी। इसी तरह आरोपी नंदन कुमार निवासी सतपुड़ा परिसर के यहां दबिश दी तो पाया कि आरोपी एक गुमटी से अवैध रूप से शराब बेचता है। इसकी गुमटी से 334 क्वार्टर (60 लीटर) शराब जब्त कर इस पर आबकारी एक्ट में कार्रवाई की। इसकी गुमटी भी नगर निगम से ध्वस्त करवाई।

TAGGED:
Exit mobile version