अवैध रूप से महुआ से कच्ची देशी शराब बनाने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच और ग्रामीण थाना सिमरोल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जंगल के बीच में केमिकल डालकर माहुए से देसी शराब बनाने वाले ग्रहों के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है तो वहीं 160 लीटर देसी शराब भी बरामद की गई है जिन पर आबकारी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं पर कार्रवाई भी की गई…।

इंदौर क्राइम ब्रांच के मुताबिक ग्रामीण अंचल से लगातार भारी मात्रा में शहरी क्षेत्र में देसी शराब जो की महुआ और अन्य केमिकल पदार्थ से निर्मित होती है उसका विक्रय किया जा रहा था पिछले दिनों पुलिस ने ऐसी ही कई शराब बेचने वाले लोगों पर कार्रवाई की थी जिनसे पूछताछ में खुलासा हुआ था कि ग्रामीण अंचल में स्थित जंगलों में बड़ी-बड़ी भारतीय लगाकर यह शराब बनाई जाती है इसके बाद शहरी क्राइम ब्रांच और ग्रामीण अंचल के सिमरोल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जंगल के क्षेत्र में वेंकटेश और राजू नामक युवक को पकड़ा गया है और मौके से 160 लीटर शराब और केमिकल सहित भारी मात्रा में शराब बनाने में उपयोग होने वाला महूए को भी बरामद किया गया है फिलहाल पुलिस ने आबकारी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है

Exit mobile version