अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों से 40 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है जो मोटरसाइकिल से आकर इसकी तस्करी कर रहे थे

जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि चंदन नगर क्षेत्र में तीन व्यक्ति दो पहिया वाहन से ब्राउन शुगर की तस्करी करने के लिए आने वाले हैं सूचना के बाद क्राइम ब्रांच ने थाना चंदननगर के साथ मिलकर बताए गए स्थान पर आरोपियों की घेरा बंदी कर पकड़ा जिन्होंने अपना नाम कुंदन सिसोदिया 21 वर्ष निवासी ऋषि पैलेस ,जय चौहान 26 वर्ष निवासी अनूप टॉकीज के पीछे और रवि सिंह गिनावा 22 वर्ष निवासी बिश्नावदा होना बताया जब नियम अनुसार आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 40 ग्राम ब्राउन शुगर पुलिस को मिली वहीं घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है फिलहाल पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और पूछताछ की जा रही है कि यह ब्राउन शुगर कहां से लेकर आए थे

Exit mobile version