अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वहीं पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक महिला को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 18 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की है फिलहाल पकड़ी गई महिला से पुलिस कड़ी पूछताछ करने में जुटी हुई है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि एक महिला लगातार ब्राउन शुगर की तस्करी कर रही है सूचना मिलने के बाद महिला को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया जब महिला की तलाशी ली गई तो महिला के कब्जे से कुल 18 ग्राम ब्राउन शुगर पुलिस ने जप्त की है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 2 लाख की बताई जा रही है पुलिस ने जब महिला से कड़ी पूछताछ की तो महिला ने बताया कि वहां राजस्थान और रतलाम जिले से ब्राउन शुगर लेकर आती है और इंदौर में पुड़िया बनाकर बेजती है फिलहाल पकड़ी गई महिला से पुलिस और भी कई मामलों में पूछताछ करने में जुटी हुई है

Exit mobile version