अवैध मकान तोड़ने पहुंची निगम की टीम रहवासियों ने किया हँगामा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शुक्रवार अलसुबह न्याय नगर की सात एकड़ जमीन पर बने मकानों को बरसते पानी में हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा । सैकड़ों महिलाएं सड़क पर आ गई और बुलडोजर के सामने खड़ी हो गई । काफी विरोध और निगम की कार्यवाही शुरू हो पाई और पहले खाली मकानों को तोड़ने पर सहमति बनी ।

वी नगर निगम का अमला अलसुबह पुलिस बल के साथ अवेध मकानों को तोड़ने न्याय नगर पहुंचा । इस जमीन का मामला कई वर्षों से कोर्ट में है और सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के मामले में श्रीराम बिल्डर्स के पक्ष में फैसला सुनाया है और कब्जे हटाने के निर्देश दिए है । निगम की टीम मुहिम शुरू करती इससे पहले ही सैकड़ो महिलाएं विरोध में एकत्र हो गई । कुछ महिलाएं और युवक जेसीबी के सामने खड़े हो गए । इसी दौरान एक महिला को माताजी आ गई जिससे कार्यवाही करीब एक घंटे रुकी रही । महिला को देख बड़ी संख्या में मौजूद लोग माताजी के नारे लगाने लगे । ।दरअसल यह 7 एकड़ के करीब जमीन खाली कराई जाना है, जिसके चलते यहां बने मकानों को तोडने का काम होना है

करीब 8.30 बजे निगम की टीम ने कार्यवाही शुरू की ओर सबसे पहले खाली मकान और निर्माणाधीन मकान को तोड़ा गया । फिलहाल जिन घरों में लोग रहा रहे है उन्हे आज नही तोड़ा गया है ।

Exit mobile version