अवैध कब्जे को लेकर तहसीलदार और पटवारी पर गोली चलाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों जमीन पर से अवैध कब्जा हटाने गए तहसीलदार और पटवारी पर बंदूक से गोली चलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें भी जल्दी गिरफ्तार करने की बात पुलिस के द्वारा कही गई है

पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है बाणगंगा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार और पटवारी जमीन पर से कब्जा हटाने के लिए गए थे लेकिन इसी दौरान वहां पर मौजूद प्रदीप मिश्रा, जयदीप मिश्रा और जय शर्मा ने तहसीलदार और पटवारी पर बंदूक से फायर कर दिया इसके कुछ वीडियो भी सामने आए थे , इसके बाद पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया तो वही जिसके कहने पर इन लोगों ने फायर किया था उसे सुरेश पटेल के खिलाफ भी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है, तो वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले में तीनों आरोपी गार्ड को तो गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही ,वही जिन आरोपियों की गिरफ्तार किया है वह भिंड जिले के रहने वाले हैं और संतोष पटेल के द्वारा सुरक्षा के तौर पर इन्हें रखा गया था और अरविंदो हॉस्पिटल के मालिक की जमीन पर उनके द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ था वही पकड़े गए आरोपियों ने अपनी लाइसेंस की बंदूक से ही फायर किए थे जहा जांच में यह बात सामने आई की जयदीप मिश्रा के पिता आर्मी में थे और उसी के चलते जयदीप मिश्रा ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक को अपने नाम करवा लिया था और उसी के माध्यम से इसने फायर कर दिया था तो वही जय शर्मा के पास भी लाइसेंसी बंदूक पुलिस को मिली , फिलहाल इस पूरे मामले में कुछ और आरोपी फरार चल रहे हैं उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार करने की बात पुलिस के द्वारा कही जा रही है तो वहीं पिछले दिनों कलेक्टर ने तहसीलदार और पटवारी पर फायर करने वालों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई करने की बात कही थी उसको लेकर भी पुलिस उनके आपराधिक रिकार्ड सहित अलग-अलग तथ्यों को जुटा रही है और जल्द ही उनके ऊपर रासुका के तहत भी करवाई पुलिस के द्वारा की जा सकती है।

Exit mobile version