अवेध शराब की तस्करी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देश भर में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं इसके चलते पुलिस के द्वारा अवैध शराब को लेकर एक के बाद एक कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में इंदौर की बेटमा पुलिस लाखों रुपए की शराब पकड़ी है और पूरे ही मामले में पुलिस पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है

देश भर में लोकसभा चुनाव चल रहा है वहीं लोकसभा चुनाव के बीच शराब की तस्करी करने वाले आरोपियों की पुलिस के द्वारा धर पकड़ भी की जा रही है इसी कड़ी में इंदौर की बेटमा पुलिस ने पिकअप गाड़ी को रोका और जब उसकी तलाशी ली तो सामान्य तौर पर उसमें किसी तरह की कोई शराब नजर नहीं आई ,इसके बाद पकड़े गए महिंद्रा पिकअप में एक अलग से केबिन बनाया हुआ था और जब उसकी तलाशी लिए तो बोल्ट कंपनी के 171 पेटी बियर जिसकी कीमत 615600 आकी जा रही है वह जप्त की , वहीं पुलिस ने जहां बियर के साथ एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी को भी जप्त की है जिससे कीमत 10 लाख रुपए आकी जा रही है इस तरह से पुलिस ने 16 लाख रुपए से अधिक की कीमत का सामान जप्त किया है वहीं पकड़े गए दोनों ही आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले में श्री राम मीना और महेश उर्फ मंडिया को गिरफ्तार किया है जो अमझेरा जिला धार के रहने वाले हैं वहीं प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई की संभवत इस अवैध बियर को आरोपी गुजरात लेकर जाने वाले थे लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version