अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही भक्तों में उल्लास बढ़ता जा रहा है तो वही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देशभर के वीवीआईपी और वीआईपी गेस्ट को आमंत्रण किया गया है जहा आम नागरिक प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो सकता है इंदौर में भी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है जहां भक्तों को अयोध्या से लाई गई मिट्टी कलशों के माध्यम से वितरण की जाएगी और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
दरअसल आपको बता दे 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है और प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान भी शुरू हो गए हैं भक्तों को राम दरबार के दर्शन करवाने के लिए अयोध्या से लाई गई राम दरबार मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करवाने जा रहा है, और मध्य प्रदेश के 5100 परिवारों तक रामलला प्राण प्रतिष्ठा गर्भ ग्रह की माटी पहुंचने का संकल्प लिया है।
: राम भक्त सुरेश सिंह ने बताया कि पूरे विश्व की नजर एक जगह है वो है अयोध्या में, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा प्रभु राम की हो रही है हमारी पावन धरती अहिल्याबाई की नगरी इंदौर हमारे यहां भी प्राण प्रतिष्ठा हो प्रभु राम दरबार जो हम अयोध्या से लेकर आए हैं प्राण प्रतिष्ठा करने के लिए हर व्यक्ति, श्री राम दरबार के दर्शन करवाने के लिए प्राण प्रतिष्ठा करने जा रहे हैं पूरे मध्य प्रदेश में 5100 परिवारों तक अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा स्थल की माटी की पूजा कर 5100 कलशो के माध्यम से इंदौर में हर व्यक्ति हर परिवार तक पहुंचाएंगे इसका हमने संकल्प लिया है
