तेजाजी नगर पुलिस ने अमूल दूध की एजेंसी देने के नाम पर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार क्या है आरोपी द्वारा ठगी किए गए रूपयो से खुद के व्यापार में लगाकर अपना व्यापार बढ़ा लिया था फिलहाल आप पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है
जानकारी देते हुए तेजाजी नगर डीसीपी विनोद मीना ने बताया कि पिछले दिनों शिकायतकर्ता अमित टुटेजा पिता सतपाल सिंह टूटेजा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी आनंद चौकसे पिता रमेश चंद चौकसे निवासी शिव वाटिका द्वारा उनसे अमूल दूध एजेंसी देने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में ₹800000 ले लिए और समय रहते उसके द्वारा एजेंसी भी नहीं दिलाई अब पैसे देने में आनाकानी भी कर रहा है परेशान होकर फरियादी ने पुलिस की शरण ली थी जब पूरा मामले की जांच की गई तो इसमें यह बात भी सामने आई की अन्य दो लोग विशाल राठौर तथा सविता राठौर के साथ भी इसी तरह की अमूल दूध एजेंसी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपए की धोखाधड़ी की है जिसके आधार पर आरोपी आनंद चौकसे को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है
