अभिभाषक संघ समिति के द्वारा चुनाव कराने को लेकर तैयारियां जारी 1 मार्च को कड़ा मुकाबला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर अभिभाषक संघ के वार्षिक निर्वाचन 2024 – 25 को लेकर अभिभाषक संघ समिति के द्वारा चुनाव कराने को लेकर तैयारियां जारी है। उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन पत्र निकालने की अंतिम तारीख 23 फरवरी को किसी प्रत्याशी ने फार्म वापस नहीं लिया। लियाजा अभिभाषक संघ के चुनाव में 1 मार्च को कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

इंदौर अभिभाषक संघ समिति के सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि अभिभाषक संघ के वार्षिक निर्वाचन के लिए 1 मार्च को मतदान होगा। जहां मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज द्विवेदी के नेतृत्व में होने वाले निर्वाचन में कई नवाचार के साथ यह चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। चुनाव अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि 23 फरवरी को किसी उम्मीदवार के द्वारा नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया। जिससे इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन जारी करने के साथ ही मुख्य चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में निर्वाचन करने वाली टीम सक्रियता से कार्य में लग जाएगी। श्री यादव की माने तो इस बार पांच नामांकन पत्र अध्यक्ष के लिए है, 5 उम्मीदवार उपाध्यक्ष के लिए , 3 उम्मीदवार सचिव के लिए है, तो वहीं 8 उम्मीदवार सह-सचिव और 2 उम्मीदवार कोषाध्यक्ष के लिए नामांकन फार्म जमा कर चुके हैं। उन्होंने कहा की निर्वाचन प्रक्रिया में 5 बूथ बनाए जाएंगे, वहीं करीब 150 वालंटियर चुनाव में काम करेंगे, हर बूथ पर 8 से 9 कार्यकर्ता रहेंगे, मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक कराने की कोशिश रहेगी। अभिभाषक संघ के चुनाव में इस बार 4 हजार 444 मतदाता 1 मार्च को मतदान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 11 से शाम 5 बजे तक होने वाले मतदान के बाद मत गणना होगी। चुनाव अधिकारी की माने तो नवाचार और पारदर्शिता के साथ मतगणना शीघ्र संपन्न हो और लगभग रात 10 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित हो ऐसी योजना पर कार्य होगा।

Exit mobile version