,इंदौर अभिभाषक संघ के शुक्रवार को हुए वार्षिक चुनाव में सुरेंद्र कुमार वर्मा ‘प्रभु’ 13वीं बार अध्यक्ष तो कपिल बिरथरे तीसरी बार सचिव निर्वाचित हुए। वर्मा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोपाल कचोलिया को हराया। उपाध्यक्ष पद पर श्रीराम भदौरिया, सह सचिव पर रत्नेश पाल और कोषाध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम सोमानी चुने गए।
शुक्रवार दिनभर जिला न्यायालय में चुनावी हलचल बनी रही,,, युवा अधिवक्ता काफी उत्साहित नज़र आएं,,,मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज द्विवेदी ने चुनाव परिणाम घोषित किए।
,पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान में कमी आई है। पिछले बार चुनाव में करीब 74 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस बार सिर्फ 66 प्रतिशत मतदान हुआ। संघ के 4495 मतदाताओं में से 2970 ने मतदान किया। वर्मा इसके पहले भी 12 बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर चुके हैं।
