मेघदूत चौपाटी में अवैध रूप से लगी दुकानें हटाने गए निगम के अमले के साथ मारपीट की घटना सामने आई है । दुकान हटाने के दौरान निगमकर्मी को दुकान संचालक एक युवती ने धप्पड़ जड़ दिया । मामले में विजयनगर पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दी है ।
मामला विजय नगर थाना क्षेत्र में स्थित मेघदूत चौपाटी का है । यह निगम की टीम को लगातार शिकायत मिल रही थी की यह अवैध रूप से कुछ दुकानें लग रही है वही कुछ दुकानदार अतिक्रमण रोड बाधित कर रहे है । सूचना पर निगम की टीम कार्यवाही करने पहुंची थी इसी दौरान एक दुकान संचालक एक युवती ने निगम के कर्मचारी को धप्पड मार दिया । युवती की आर्टिफिशल ज्वेलरी की शाप थी जिसे निगम की टीम हटा रही थी । घटना के बाद निगमकर्मी ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई है । पुलिस ने मामले में शासकीय कार्य में बंधा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है वही वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है ।
