इंदौर के एमवाय अस्पताल में एक बार फिर जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर लामबद्ध हो गए हैं। इसी के चलते जूनियर डॉक्टरों ने सांकेतिक रूप से हड़ताल का ऐलान कर दिया है। जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि अन्य राज्यों में मेडिकल की फीस शासकीय कॉलेजों में केवल 15 से 20 हजार है, लेकिन यहां पर हमारी फीस एक से डेढ़ लाख रुपए तक है। साथ ही डॉक्टरों की तनख्वाह में भी काफी ज्यादा अंतर है। शासन ने आदेश निकाला था कि 6% की वृद्धि जूनियर डॉक्टर के वेतन में की जाएगी, लेकिन सरकार अपने ही आदेश को नहीं मान रही है | हम चाहते हैं कि हम उस आदेश का पालन हो और हमारी मांगे भी मानी जाए। इसी के चलते हमने अभी काली पट्टी बांधकर काम किया है, और आज सांकेतिक रूप से हड़ताल कर रहे हैं। अगर आज शाम तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो कल हम पूरी तरीके से काम बंद कर हड़ताल करेंगे।
