✓अन्नपूर्णा पुलिस की बड़ी कार्यवाही ।
✓वृद्ध महिला के हाथ से पर्स छिनाझपटी करने वाला आरोपी पुलिस थाना अन्नपूर्णा की गिरफ्त में ।
✓नशा करने के लिये आरोपी ने दिया छिनाझपटी की वारदात को अंजाम ।
✓आरोपी से अपराध में छिनाझपटी किया मोबाईल फोन एवं मोटरसाईकिल जप्त की ।
शहर में चोरी/नकबजनी लूट, मोबाइल आदि छीनने की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा इंदौर पुलिस को प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में चोरी व नकबजनी व लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस उपायुक्त महोदय इंदौर जोन 4 श्री ऋषिकेश मीना एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आनंद यादव द्वारा एसीपी अन्नपूर्णा श्रीमती नंदनी शर्मा व थाना प्रभारी अन्नपूर्णा निरीक्षक सुनील सेजवार को अपने क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था।
इसीक्रम मे दिनांक 17.09.2024 को थाना अन्नपूर्णा पर फरियादिया कृष्णा उपाध्याय निवासी 104 गोपुर कालोनी इंदौर ने थाने पर आकर किसी अज्ञात बदमाश द्वारा हाथ मे लिये पर्स छिनाझपटी कर लिये जाने की रिपोर्ट लेख कराई जिस पर थाना अन्नपूर्णा पर अपराध 361/24 धारा 304(2) बी एन एस का दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।
उक्त अपराध की घटना को गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील सेजवार द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल टीम गठित कर घटना स्थल की बारीकी से जांच की एवं घटना स्थल के आसपास करीब 02 किलोमीटर के दायरे के सभी सीसीटीवी फुटेज चेक किए गये पुलिस टीम द्वारा सी सी टी व्ही कैमरे एवं सायवर तकनीकी की सहायता से आरोपी पप्पू उर्फ संजू पिता ईश्वर जामदार उम्र 29 साल निवासी एम 22 दिग्विजय मल्टी अहिरखेडी द्वारिकापुरी इंदौर को गिरफ्तार किया गया । आरोपी के कब्जे से छिनाझपटी किया गया मोबाईल फोन व घटना मे प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल जप्त की गई ।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील सेजवार, सउनि अजयसिंह चौहान, आर ऋषिकेश रावत, आर. जितेंद्र ,आर. राकेश , आर. विश्वेन्द्र सिंह जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
