अधिवक्ता अभीष्ट मिश्रा ने प्रसाद और पूजन सामग्री पर देवी देवताओं के चित्र का विरोध जताया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आमतौर पर देखने में आता है की पूजा से संबंधित फल, फूल श्रृंगार प्रसाद, धूप अगरबत्ती सहित विभिन्न धार्मिक उत्पादों पर देवी देवताओं के चित्र होना आम बात है,, इस प्रकार के उत्पादन के प्रयोग के बाद पेकिंग को डस्टबिन के हवाले कर दिया जाता है जिसे कहीं ना कहीं देवता का अपमान हो रहा है ,,इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता अभीष्ठ मिश्रा ने पहल की है

अधिवक्ता अभीष्ट बताते हैं की महाकाल मंदिर का प्रसाद जिस बॉक्स में दिया जाता है उस पर पर महाकाल मंदिर नागचंद्रेश्वर और ओमकारेश्वर शिव मंदिर के चित्र अंकित है भक्त इसके प्रसाद को लेने के बाद इन बॉक्स को कूड़े के हवाले कर देते हैं जिससे चित्रों का अपमान होता है ऐसी अन्य उत्पादों पर भी देवी देवताओं के चित्र होने से उनका अपमान होताहै,, इस मामले को लेकर अधिवक्ता अभीष्ट ने महाकाल मंदिर समिति मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शिकायत के प्रति भेजी है,,

Exit mobile version