अधिकारियों के अनुशासन को देखकर अभिभूत हुई पहली बार की मतदाता कनिष्का दरवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर 13 मई 2024
अधिकारी अपने आचरण से युवाओं को ऐसी सीख दे जाते हैं जो उनके जीवन में हमेशा यादगार और काम की हो जाती है। ऐसा ही एक उदाहरण आज नेहरू स्टेडियम के सामने बने मतदान केन्द्र क्रमांक 217 सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय में देखने को मिला, जब एक बालिका कनिष्का दरवाई पहली बार मतदान करने पहुंची। अधिकारियों के अनुशासन और आचरण से वह बहुत प्रभावित हुई। कनिष्का दरवाई अपने पिता देवधर दरवाई के साथ मतदान करने पहुंची थी। वे वहां खड़ी थी जब उसने कतारबद्ध होकर मतदान के लिये सपरिवार खड़े कलेक्टर श्री आशीष सिंह , निगाम आयुक्त श्री शिवम वर्मा और अन्य अधिकारियों को देखा तो वह बेहद अचंभित हो गई। उसने अपने पिता से पूछा कि अधिकारियों को भी क्या लाईन में लगना पड़ता है। पिता ने कहा जी हां। अनुशासन ही अधिकारियों की पहचान है। इससे वे बेहद अभिभूत हुई और खुद भी लाईन में लग गई। उसने कहा कि अनुशासन और आचरण की यह सीख मेरे जीवन में हमेशा काम आयेगी। मैं भी हमेशा अनुशासन का पालन करूंगी।

Exit mobile version