अच्छी पहल… ”मित्र महापौर” ने खुद खड़े होकर हटवाए अपने ही अवैध होर्डिंग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गत दिनों जब इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने समर्थकों-शुभचिंतकों से यह अपील करते हुए नगर निगम को भी हिदायत दी थी कि शहर को अवैध होर्डिंगों से मुक्त किया जाए… चाहे मेरे ही फोटो छपे अवैध होर्डिंग क्यों न हो, उन्हें सख्ती से हटाया जाए… इस अपील को लेकर ”चौथा स्तंभ” ने ”मित्र महापौर” से ”सार्वजनिक सवाल” किया था कि आखिर महापौर जी अपील के सहारे कब तक ”वाहवाही” लूटते रहेंगे..? इस तरह की अपीलें आप वर्ष 2022 से करते आ रहे हैं… अगर जनता की ओर से ”असल वाहवाही” चाहते हैं तो खुद ”ऑन द स्पॉट” जाकर अवैध होर्डिंगों के खिलाफ कार्रवाई करवाएं… अब आज ”मित्र महापौर” खुद इंदौर की सड़कों पर उतरे और उन्होंने मौके पर जाकर अपने ही जन्मदिन की बधाई के अवैध होर्डिंगों को हटवाया… कुछ होर्डिंग सचिवालय के बाहर भी लगाए गए थे, जिन्हें भी महापौर ने उतरवा दिया… ”मित्र महापौर” की इस ”अच्छी पहल” की जनता ने भी सराहना करते हुए कहा – ”किसी ने तो पहल की..!” उम्मीद है इंदौर के अन्य नेता भी महापौर श्री भार्गव की इस पहल से सबक लेंगे और ”झांकीबाजी” के लिए शहर की छवि धुमिल करते अवैध होर्डिंगों को हटवाएंगे..!

Exit mobile version