अकाउंटेंट ने फर्जी खाते खोलकर कंपनी से की 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एकर बाणगंगा थाना पुलिस ने निजी कंपनी के अकाउंटेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित ने कंपनी के नाम से फर्जी अकाउंट खोलकर 34 लाख रुपये जमा करवा लिए। पुलिस को साऊथ तुकोगंज निवासी सुधीर सप्रे ने शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप है कि अकाउंटेंट जितेंद्र कुमार सूर्यवंशी निवासी सुखलिया ने सोनालिका मेटल कार्पोरेशन के नाम से खाते खोले और कंपनी को मिले चेक इन खातों में नकद करवा लिए।

Exit mobile version