अंतरराज्य चोर गिरोह का किया खुलासा तीन सदस्यों को पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर पुलिस द्वारा अंतरराज्य चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस द्वारा उन्हीं के गांव में फेरी और दूध वाला बनाकर रेकी कर गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात बरामद कर सन 2022 से 2023 के बीच में की गई पांच छोरियों का खुलासा किया गया है

इंदौर के डीसीपी अभिषेक आनंद द्वारा बताया गया कि लसूडिया क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों चोरी की वारदात को लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही थी और इसी के तहत राजस्थान से अंतर राज्य चोर गिरोह को लेकर कुछ सबूत मिले थे जिसके आधार पर लसुड़िया की पुलिस टीम राजस्थान राज्य के अजमेर, भीलवाड़ा तथा केकड़ी जिले में आने वाले गांव में पहुंची और फेरीवाला और दूध वाला बनाकर एक सप्ताह तक गांव में डर्टी रही इसके बाद केकड़ी गांव में पुलिस को सफलता मिली और सूरज पिता रमेश बागरिया, सूरज पिता मोतीलाल बागरिया सहित भगवान उर्फ घनिया बागरिया को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार किया गया है बताया जा रहा है कि आरोपियों ने केरल, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश राजस्थान के आदि राज्यों में चोरी की घटना करना कबूल किया है तो वहीं इनका जो गिरोह है वह तमाम राज्यों में काफी सक्रिय है और यह जहां पर भी जाते हैं पहले क्षेत्रों में फेरीवाला बनाकर सूने मकान की रेकी करते हैं और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे और उन्हीं की स्टाइल में पुलिस ने भी उनके गांव में रेकी कर इन्हें दबोच लिया जिनसे पूछताछ में 2022 से लेकर 2024 के बीच में जो हुई पांच चोरियों का खुलासा हुआ है सुनार को भी पकड़ा गया है जिसके पास से गला हुआ सोना बरामद किया गया है फिलहाल पुलिस तीनों ही पकड़े आरोपियों से बारकी से पूछताछ में जुटी हुई है ताकि क्षेत्र सहित अन्य राज्यों में जो चोरियां हुई है उनका भी खुलासा किया जा सके और उनके अन्य सदस्य जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में है उनको भी पकड़ा जा सके

Exit mobile version