BJP नेता और मंत्री रहे राघवजी ने नहीं किया था कुकर्म, कुर्सी गंवाई, गिरफ्तारी हुई…

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत को लेकर पूर्व वित्त मंत्री राघवजी ने कहा- आखिरकार सत्य की विजय हुई। मेरे राजनैतिक विरोधियों ने षड्यंत्र के तहत मुझे फंसाने की कोशिश की थी।
भाजपा के बड़े नेता और मध्य प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री रहे राघवजी को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने राघवजी को उनके नौकर के साथ कुकर्म करने के मामले में क्लीन चिट दे दी है। मामले में 11 साल बाद फैसला आया है। इससे पहले मप्र हाईकोर्ट ने भी राघवजी को निर्दोष बताते हुए एफआईआर खारिज करने के आदेश दिए थे। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व वित्त मंत्री राघवजी ने कहा कि आखिरकार सत्य की विजय हुई। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद विदिशा शहर के कई समाजसेवियों और वरिष्ठ नागरिकों ने राघवजी के निवास पर पहुंचकर उन्हें शॉल और श्रीफल देकर उनका सम्मान किया।

Exit mobile version